Breaking NewsChandigarhCrimeJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

बाइक चोरी के शक में युवक को पकड़कर पीटने पर हाईवोल्टेज हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

CCTV और GPS के आधार पर पकड़ा युवक बोला- “मैं बेगुनाह हूं”

#Jalandhar #BikeTheft #FriendsColony #PunjabNews #BreakingNews #ViralVideo #CrimeNews #PunjabPolice #CCTV #GPS #JalandharNews #PunjabCrime #LatestNews #SocialMediaViral

Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी में बाइक चोरी के शक में एक युवक को पकड़ने के बाद इलाके में जमकर हंगामा हो गया। लोगों ने युवक को घेरकर पूछताछ शुरू कर दी, जबकि मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दिलकुशा मार्केट से चोरी हुई बाइक के CCTV फुटेज और दूसरी बाइक के GPS लोकेशन के आधार पर युवक को पकड़ा गया।

वहीं युवक खुद को बेगुनाह बताते हुए कह रहा है कि उसका चेहरा फुटेज से मेल नहीं खाता और उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *