UAE पर हमले से हिला बाजार: चांदी में बड़ी टूट, सोने में भी गिरावट; क्रूड ऑयल के दाम बढ़े!
#GoldPrice #SilverPrice #MCX #UAE #CrudeOil #BreakingNews #GoldRate #SilverRate #CommodityMarket #BusinessNews #OilPrice #MarketCrash #MiddleEast #InvestmentNews #MarketUpdate
Punjab Hotmail, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। UAE में ड्रोन हमले और परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने की खबरों के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई, जिसके चलते सोमवार को MCX पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

चांदी करीब 7000 रुपए टूटकर 2,64,949 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना भी करीब 1000 रुपए गिरकर 1,57,547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड 110.70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी 107 डॉलर के पार कारोबार करता नजर आया।
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ने पर वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है। निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और तेल बाजार की चाल पर टिकी हुई है।
