AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeIndiaJalandharअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी में फायरिंग, ज्वेलर के घर के बाहर चलीं गोलियां… मचा हड़कंप; CCTV खंगाल रही पुलिस!

Spread the love

#Jalandhar #ChotiBaradari #FiringIncident #PunjabNews #BreakingNews #CrimeNews #JalandharPolice #CCTV #GunShots #Jeweller #PunjabCrime

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। Jalandhar के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब बाइक सवार युवकों ने एक ज्वेलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घटना 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित ज्वेलर गुरदियाल सिंह कांडा (84) के घर के बाहर हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक गुरदियाल सिंह कांडा रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 राउंड फायर किए गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश समेत कई एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *