BREAKING: सरकारी कोठी से गिरफ्तार हुई लेडी SDM, ₹1.63 करोड़ गबन मामले में बड़ी कार्रवाई… पढ़ें
पंजाब हॉटमेल, गुरदासपुर/चंडीगढ़। गुरदासपुर में तैनात PCS अधिकारी और SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे-54 के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान हुए कथित ₹1.63 करोड़ के गबन मामले में की गई है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित ही नहीं हुई, उनके खातों में सरकारी मुआवजे की रकम ट्रांसफर की गई।

मामले की शुरुआत तत्कालीन SDM नवराज सिंह बराड़ की शिकायत से हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि 2018-19 के दौरान 5 अपात्र लोगों के खातों में करोड़ों रुपये भेजे गए।
जांच में माल विभाग रिकॉर्ड और केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में इन लोगों के नाम शामिल नहीं पाए गए। FIR के अनुसार, तत्कालीन SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा के हस्ताक्षरों के बाद ही भुगतान जारी किया गया था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पहले उन्हें सस्पेंड किया गया था और अब पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
