AdministrationAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab Hotmailअमृतसरजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

CM भगवंत मान का दिल्ली दौरा: नितिन गडकरी से मुलाकात में पंजाब के हाईवे और रुके प्रोजेक्ट्स पर हुई बड़ी चर्चा!

Spread the love

#BhagwantMann #NitinGadkari #Punjab #DelhiVisit #NationalHighway #Ferozepur #Fazilka #Bathinda #Amritsar #Infrastructure #RoadProject #PunjabNews #BreakingNews #HighwayProject #LatestNews

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर पंजाब के बुनियादी ढांचे और लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर अहम चर्चा की।

बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण हाईवे और पुल परियोजनाओं को लेकर बड़े फैसलों पर विचार किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को चौड़ा करने और उसे नेशनल हाईवे का दर्जा देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए यह मार्ग सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसके अपग्रेड होने से कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा।

बैठक में अमृतसर और बठिंडा में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों को जल्द पूरा करने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के अधर में लटकने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा बठिंडा के मक्खू रेलवे ओवरब्रिज के रुके निर्माण कार्य को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *