AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात: सब्जी लेने गई महिला का अपहरण, चलती कार में गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लम्मा पिंड चौक इलाके में पति के साथ सब्जी खरीदने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरदस्ती कार में अगवा कर लिया और उसके साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप किया।

आरोपियों ने वारदात के बाद महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला थाना 8 पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि घटना 28 अप्रैल की है, जब महिला अपने पति के साथ लम्मा पिंड चौक स्थित मछली मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी।

इसी दौरान उसका पति सब्जी लेने के लिए आगे गया और महिला अकेली खड़ी थी। तभी सफेद रंग की एक आल्टो कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार तीन युवकों में से दो ने जबरन महिला को कार में खींच लिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां कार खड़ी कर फिर से गैंगरेप किया गया।

वारदात के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और 87 (अपहरण) के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, अर्जुन निवासी उपकार नगर और करण मेहरा निवासी बलदेव नगर, जालंधर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि जगजीत पेशे से ड्राइवर है जबकि बाकी दोनों मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आल्टो कार भी कब्जे में ले ली है।

इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *