जालंधर में अवैध कॉलोनियों पर कड़ा वार: मेयर विनीत धीर का बड़ा एक्शन, FIR के आदेश!
#JalandharNews #MayorAction #VineetDhir #IllegalColonies #FIRAction #PunjabNews #BreakingNews #MunicipalCorporation #UrbanDevelopment #CityUpdate #StrictAction #ZeroTolerance
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। शहर में अवैध कॉलोनियों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। जालंधर के मेयर विनीत धीर ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 43 कॉलोनियों को निशाने पर लिया है, जिनमें ज्यादातर जालंधर वेस्ट इलाके की बताई जा रही हैं।

कैसे हुआ खेल?
जानकारी के मुताबिक, इन कॉलोनाइजरों ने कॉलोनियों को अप्रूव करवाने के नाम पर पहले नगर निगम में फीस जमा करवाई, लेकिन बाद में जरूरी बकाया राशि जमा नहीं करवाई।
इस तरह नियमों को दरकिनार कर नगर निगम की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की गई।
एक हफ्ते का अल्टीमेट
ममेयर विनीत धीर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित कॉलोनाइजर एक सप्ताह के भीतर अपनी लंबित रकम जमा करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सख्ती से मचा हड़कंप
नगर निगम के इस सख्त रुख के बाद बिल्डरों और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित करना चाहता है कि शहर में विकास नियमों के अनुसार ही हो और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त न किया जाए।
👉 यह कार्रवाई साफ संकेत है कि जालंधर में अब अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
