पंजाब में बड़ा सियासी ड्रामा: FIR के बाद ‘पिछले दरवाजे’ से निकले Sandeep Pathak, फरारी में जालंधर कनेक्शन!
#PunjabPolitics #SandeepPathak #BreakingNews #PunjabNews #Chandigarh #Jalandhar #AAP #BJP #PoliticalDrama #FIR #PoliceAction #TrendingNews #IndiaPolitics
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़/न ई दिल्ली। Chandigarh/Jalandhar से सामने आई इस खबर ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। जानकारी के अनुसार, दो एफआईआर दर्ज होने के बाद Sandeep Pathak पुलिस की पहुंच से पहले ही अपने घर के पिछले दरवाजे से निकल गए।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गए, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फरारी में ‘जालंधर लिंक’: इनोवा गाड़ी बनी चर्चा का केंद्र
सूत्रों के मुताबिक, Sandeep Pathak जिस इनोवा गाड़ी में निकले, उसका नंबर PB 08 BU 0004 बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह गाड़ी Lovely International Trust के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसी कनेक्शन ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

FIR, रेड और फरारी—तेज हुई पुलिस की कार्रवाई
पंजाब में आज सुबह दर्ज दो मामलों के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही Sandeep Pathak वहां से निकल चुके थे।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किसने उनकी मदद की और गाड़ी का इस्तेमाल किसके द्वारा किया जा रहा था।
सियासी पारा हाई: हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ रही कड़ियां
गौरतलब है कि हाल ही में Raghav Chadha, Ashok Mittal समेत कई राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की खबरों ने पहले ही पंजाब की राजनीति को गरमा रखा था।
ऐसे में यह फरारी कांड और भी बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है।
जांच का दायरा बढ़ा, मददगारों पर भी कस सकता है शिकंजा
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब सिर्फ फरारी ही नहीं बल्कि इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अगर किसी ने जानबूझकर मदद की है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
