AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPositive NewsPunjab Governmentपंजाबराज्य समाचार

“AAP को तोड़ना नामुमकिन”: सतौज में CM भगवंत मान का विपक्ष पर तीखा वार, Bjp-congress को लिया आड़े हाथ!

Spread the love

#BhagwantMann #AAP #PunjabPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #PunjabDevelopment #Sangrur #Sunam #IndiaNews #GoodGovernance

पंजाब हॉटमेल, सुनाम/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पैतृक गांव सतौज में विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक चट्टान की तरह मजबूत है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता।-

‘झाड़ू’ बनाम ‘हाथ’ और ‘तराजू’ पर चुटीला हमला

सीएम मान ने कहा कि

👉 “झाड़ू की कुछ तीलियां टूटने से सफाई नहीं रुकती।”

👉 कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले—अगर ‘हाथ’ की एक उंगली कट जाए तो पूरा हाथ कमजोर हो जाता है।

👉 वहीं अकाली दल पर वार करते हुए कहा—‘तराजू’ की एक रस्सी टूट जाए तो संतुलन बिगड़ जाता है।

राष्ट्रपति से मुलाकात और सियासी संदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे खुद राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और विधायक भी साथ जाएंगे। इसके बाद जनता के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा।

विकास पर फोकस: खेतों तक पहुंचेगा नहरी पानी

सीएम मान ने ऐलान किया कि सरकार हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

👉 उन्होंने उम्मीद जताई कि सतौज का गिरता भूजल स्तर फिर से सुधरेगा।

बेअदबी पर सख्त कानून

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बेअदबी के मामलों में अब कोई ढील नहीं दी जाएगी।

👉 दोषियों को ताउम्र जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।

“मैं CM नहीं, इस गांव का बेटा हूं”

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावुक हुए सीएम मान ने कहा कि वे यहां मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि इस मिट्टी के बेटे के रूप में आते हैं और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे।

विरोधियों से सतर्क रहने की अपील

सीएम ने लोगों से एकजुट रहने और विपक्ष के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब की सेवा ईमानदारी और निष्ठा से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *