Punjab Breaking: रिश्तों का खौफनाक अंत, दिड़बा में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर की हत्या; ये है वजह!
#PunjabCrime #Didba #BreakingNews #CrimeNews #FamilyDispute #DoubleMurder #PoliceInvestigation #PunjabNews #ShockingNews
पंजाब हॉटमेल, सुनाम ऊधम सिंह वाला। सुनाम ऊधम सिंह वाला के दिड़बा क्षेत्र के गांव शादीहरी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक दामाद ने अपने ही ससुर और साले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई।
समझौता कराने पहुंचे थे रिश्तेदार, बनी मौत की वजह
जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। झगड़े को खत्म करने के लिए वीरपाल कौर के पिता लखबीर सिंह और भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे, ताकि परिवार में सुलह हो सके।
बातचीत बनी बवाल, चली ताबड़तोड़ गोलियां
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने घर में रखी बंदूक से ससुर और साले पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
इलाके में शोक और दहशतइस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक वारदात से सहमे हुए हैं।
