AdministrationBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityDelhiEnforcement department (ED)FeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab Governmentअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबबिजनेसराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: LPU के बाद अब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी… जालंधर में भी रेड!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, लुधियाना/जालंधर। शुक्रवार को पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बीते दिन जालंधर में Lovely Professional University (LPU) और राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर छापेमारी के बाद शुक्रवार सुबह एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई।

आज दिन चढ़ते ही ED की टीम ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ रेड की। लुधियाना स्थित उनके आवास पर भी जांच की गई, जहां अंदर-बाहर आवाजाही रोक दी गई।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के तहत की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जब ED की टीम उनके घर पहुंची, उस समय संजीव अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे पहले से निर्धारित कैबिनेट बैठक में शामिल होने गए हुए थे।

लगातार हो रही इन छापेमारियों ने पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। पहले LPU और अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई और अब एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री के यहां रेड ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

फिलहाल ED की जांच जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

13 ठिकानों पर ED की बड़ी रेड: मंत्री संजीव अरोड़ा और कारोबारी नेटवर्क पर शिकंजा, रियल एस्टेट से लेकर सट्टेबाजी तक जांच

लुधियाना/जालंधर/गुरुग्राम/चंडीगढ़प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FEMA के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के विधायक व मंत्री Sanjeev Arora, उनके कारोबारी साझेदार Hemanth Sood और Chandrasekhar Aggarwal के 13 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर की गई।

रियल एस्टेट कंपनी जांच के दायरे में

अरोड़ा Hampton Sky Realty Ltd (पूर्व नाम: Ritesh Properties and Industries Ltd) के प्रमोटर हैं, जो पंजाब में बड़े रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है। कंपनी के मौजूदा MD काव्या अरोड़ा भी जांच के दायरे में हैं।

एजेंसी के अनुसार कंपनी पर कथित अवैध लैंड यूज़ परिवर्तन, फर्जी व ओवर-इनवॉइस्ड बिक्री दिखाकर शेयर कीमतें बढ़ाने, इनसाइडर ट्रेडिंग, यूएई से अवैध धन की राउंड-ट्रिपिंग और सट्टेबाजी से जुड़े धन को वैध निवेश में बदलने जैसे आरोपों की जांच हो रही है।

फाइनेंशियल और हवाला कनेक्शन

हेमंत सूद की कंपनी Findoc Finvest Private Limited पर आरोप है कि उसने कथित रूप से यूएई से धन भारत लाने, FPI रूट के जरिए निवेश कराने और इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े लाभ को प्रोसेस करने में भूमिका निभाई।

वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल पर “Khiladi Book” नामक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध कमाई कर उसे यूएई में पार्क करने और बाद में भारत में रियल एस्टेट निवेश के रूप में लाने के आरोप हैं।

राजनीतिक संरक्षण और फर्जी बिलिंग की जांच

ED को संदेह है कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण दिया गया और कंपनियों के जरिए अघोषित धन को वैध बनाया गया। साथ ही फर्जी एक्सपोर्ट बिल, गैर-मौजूद GST फर्मों से खरीद दिखाकर फंड ट्रांसफर करने की भी जांच जारी है।

फिलहाल ED की तलाशी और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है। एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

#EDRaid #SanjeevArora #PunjabNews #MoneyLaundering #FEMA #RealEstateScam #InsiderTrading #Hawala #BettingScam #Ludhiana #Jalandhar #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *