रेडियो से जेल तक: जालंधर मूल की कनाडाई होस्ट सुखविंदर संघा को ड्रग तस्करी में इतने साल की सजा, कोर्ट बोला- चिंतन करें
#SukhwinderSangha #DrugTrafficking #CanadaNews #Jalandhar #PunjabiCommunity #MethSeizure #BreakingNews #CrimeNews
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। कनाडा में चर्चित पंजाबी रेडियो ब्रॉडकास्टर Sukhwinder Kaur Sangha को अमेरिका से ड्रग्स तस्करी के मामले में साढ़े 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

15 अप्रैल को Supreme Court of British Columbia ने यह फैसला सुनाया। 47 वर्षीय संघा का संबंध जालंधर जिले के नकोदर से है, हालांकि उनका जन्म कनाडा के Prince George में हुआ था।
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी
अक्टूबर 2021 में संघा फ्लोरिडा नंबर प्लेट वाली रेंटल कार से अमेरिका से कनाडा में दाखिल हो रही थीं। Canada Border Services Agency ने सरे (बी.सी.) बॉर्डर पर उन्हें सेकेंडरी चेकिंग के लिए रोका, लेकिन वह कार भगाकर फरार हो गईं।

पुलिस ने पीछा कर Surrey की 16वीं एवेन्यू पर उन्हें पकड़ लिया।कार की तलाशी में 4 डफल बैग से 108 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 83 करोड़ रुपए आंकी गई।
मोबाइल चैट से खुलासा
कोर्ट में संघा ने खुद को मजबूर बताया, लेकिन जस्टिस John Gibb-Carsley ने उनके दावों को खारिज कर दिया। मोबाइल टेक्स्ट मैसेज से सामने आया कि वह तस्करी गिरोह की सक्रिय और भरोसेमंद सदस्य थीं और पहले भी खेप पहुंचा चुकी थीं।
New Westminster की अदालत ने टिप्पणी की कि नशे का कारोबार समाज के लिए बेहद घातक है और उम्मीद जताई कि संघा जेल में आत्मचिंतन करेंगी।
इस मामले ने कनाडा के पंजाबी समुदाय को झकझोर दिया है, जहां संघा एक जाना-पहचाना चेहरा मानी जाती थीं।
