AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरपंजाबराज्य समाचार

बारात पहुंची, सच खुला और दुल्हन फरार: शादी के नाम पर लाखों की ठगी का पर्दाफाश… पढ़ें

Spread the love

#AboharNews #MarriageFraud #ShaadiScam #CrimeReport #PunjabNews #RajasthanNews #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/अबोहर। शादी जैसे पवित्र रिश्ते के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के सूरतगढ़ निवासी एक परिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके बेटे की शादी के लिए अबोहर के अजीत नगर पहुंची बारात के दौरान दुल्हन की सच्चाई उजागर हो गई।

जांच में सामने आया कि लड़की पहले से दो बार शादी कर चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। खुलासा होते ही लड़की और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक उनके बेटे को बोलने और सुनने में परेशानी है। इसी का फायदा उठाते हुए एक महिला ने उन्हें अबोहर की एक बिचौलन से मिलवाया। बिचौलन ने लड़की की पिछली शादियों की जानकारी छुपाकर रिश्ता तय करवाया और एक लाख रुपये की मांग रखी।

परिवार ने आर्थिक हालात को देखते हुए शर्त मान ली और 10,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए।

27 मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार बारात अबोहर पहुंची। लड़की पक्ष ने पहले तहसील में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। लेकिन कागजों की जांच के दौरान ही सच्चाई सामने आ गई। यह सुनते ही लड़के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामले का खुलासा होते ही लड़की पक्ष फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने बिचौलन और उसके एक रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो मजबूर परिवारों को निशाना बनाकर शादी के नाम पर ठगी करता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *