AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअमृतसरजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

BIG Breaking: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर इतने दिनों के रिमांड पर, अदालत के बाहर समर्थकों का हंगामा… पढ़ें और देखें

Spread the love

#Amritsar #LaljeetSinghBhullar #PoliceRemand #PunjabPolitics #WarehouseCase #BreakingNews #CourtUpdate

पंजाब हॉटमेल, अमृतसर। पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मंगलवार शाम करीब 6 बजे अदालत में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने सात दिन के रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। अब भुल्लर को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मृतक रंधावा द्वारा जारी वीडियो और लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच जरूरी है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि और पूछताछ के लिए लंबा रिमांड मांगा गया था। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांच दिन का रिमांड उचित माना।

इधर, पेशी के दौरान अदालत परिसर के बाहर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब भुल्लर के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे और समर्थकों को परिसर के बाहर ही रोक दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

अब पुलिस रिमांड के दौरान मामले की विस्तृत जांच करेगी। इस घटनाक्रम से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *