इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की मौत मामला: अमृतसर में SIT रिपोर्ट के बाद Fortis अस्पताल के 4 वरिष्ठ डॉक्टरों पर केस दर्ज
#Amritsar #VarinderGhumman #BreakingNews #MedicalNegligence #PunjabNews #FortisHospital #JusticeForVarinder #HealthCareAccountability
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/अमृतसर (मनमोहन सिंह): अमृतसर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की सर्जरी के दौरान हुई मौत ने पूरे पंजाब में हलचल मचा दी है। 9 अक्टूबर 2025 को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए थे, जिसके चलते मामला तूल पकड़ गया। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला अमृतसर प्रशासन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की थी।

बीते माह एसआईटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जो मौत का मुख्य कारण बनी।

एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर अमृतसर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में जवाबदेही और चिकित्सा मानकों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है।
