AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में बड़ी साजिश नाकाम: CIA स्टाफ ने हथियारों सहित दो शूटर दबोचे, विदेश बैठे सरगना से जुड़े तार

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर की CIA स्टाफ टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर के 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपियों के तार विदेश में बैठे कथित सरगना और गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर धन्नप्रीत कौर (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा DCP/Inv, ADCP/Inv और ACP (D) की निगरानी में CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

DAV कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी, मौके से हथियार बरामद

17 मार्च 2026 को CIA स्टाफ की टीम गश्त के दौरान DAV कॉलेज फ्लाईओवर, कबीर नगर, जालंधर के पास मौजूद थी। इसी दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने घेराबंदी कर काबू किया।

गिरफ्तार आरोपी: हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी, निवासी गांव फोलड़ीवाल, जालंधरसाजन गिल उर्फ गब्बर, निवासी खांबड़ा कॉलोनी, थाना सदर जालंधरदोनों के पास से एक-एक .32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना डिवीजन नंबर 1 में मुकदमा नंबर 83, दिनांक 17-03-2026, धारा 25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी पहले से संगीन मामलों में नामजद

गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से लंबा है। उसके खिलाफ:आर्म्स एक्टहत्या की कोशिश (धारा 307 IPC)चोरी, साजिश और अन्य गंभीर धाराएंकपूरथला, जालंधर और मोहाली में दर्ज कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं: साजन गिल उर्फ गब्बर ने स्वीकार किया कि 12 जनवरी 2026 को फगवाड़ा में एक मिठाई की दुकान पर फायरिंग की वारदात में वह शामिल था।

उसने बताया कि यह कार्रवाई कथित सरगना जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर की गई थी। आरोप है कि वह हथियारों और नशे की सप्लाई, साथ ही फरार अपराधियों की देखरेख का काम करता था और इसके बदले उसे पैसे भेजे जाते थे।

वहीं हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी ने भी कबूल किया कि वह फोन के जरिए निर्देश लेकर हथियार और ड्रग्स सप्लाई से जुड़े काम करता था।

विदेश कनेक्शन की जांच तेज

पुलिस अब इस गैंग के विदेशी कनेक्शन, फंडिंग चैनल और स्थानीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है या देने की तैयारी में थे।

“समय रहते बड़ी घटना टाली गई” — पुलिसपुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते शहर में संभावित बड़ी वारदात को रोका गया है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *