Breaking NewsChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab Governmentअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब में LPG संकट: कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई ठप, 10 हजार से ज्यादा शादियों पर मंडराया खतरा… पढ़ें और देखें

Spread the love

#PunjabNews #LPGCrisis #WeddingSeason #CommercialGas #PunjabWeddings #HotelIndustry #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, पटियाला। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई और शादी समारोहों तक पहुंच गया है। राज्य में कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई अचानक ठप हो गई है, जिससे शादी सीजन पर संकट गहरा गया है।

अनुमान है कि गैस की किल्लत के कारण करीब 10 हजार से अधिक शादियों के मेन्यू पर असर पड़ सकता है। कैटरर्स, मैरिज पैलेस और होटल मालिकों की चिंता बढ़ती जा रही है।

फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और ऑनलाइन बुकिंग के बाद सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पटियाला के एक परिवार ने बताया कि इस सप्ताह उनकी बहन की शादी है, लेकिन हलवाई ने गैस की कमी की बात कह दी है। रिश्तेदार घर पहुंच चुके हैं और अब परिवार सिलेंडर की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भागदौड़ कर रहा है।

कैटरर्स ने भी साफ कर दिया है कि गैस का इंतजाम नहीं हुआ तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।पंजाब मैरिज पैलेस एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह सिद्धू ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि समस्या से निपटने के लिए एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई जा रही है।

वहीं होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरबीर सिंह ने बताया कि ज्यादातर होटल 3 से 5 दिन का गैस स्टॉक रखते हैं।

अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद इसका वास्तविक असर दिखेगा। फिलहाल कारोबारियों को अस्थायी तौर पर कोयले की भट्टियां दोबारा जलाने की सलाह दी गई है।

शादी सीजन के चरम पर आए इस संकट ने हजारों परिवारों की तैयारियों पर अनिश्चितता की छाया डाल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *