AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को झटका: 90 करोड़ की हेरोइन संग AAP सरपंच हिरासत में! NCB की बड़ी रेड

Spread the love

#PunjabNews #TarnTaran #NCBAction #SADLeader #Punjab #NCB #DrugSmuggling #WarOnDrugs #AAP #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, तरनतारन/चंडीगढ़ । पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव कलसियां कलां में छापेमारी कर आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार NCB की विशेष टीम ने सरपंच के घर पर दबिश देकर करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान सरपंच को हिरासत में लेकर घर की गहन तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है कि बरामदगी उसकी निशानदेही पर हुई।मामले में संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक किसी अधिकारी की ओर से बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इस गांव में पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी यही सरपंच बताया जा रहा है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस कार्रवाई का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *