पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की दादी कृष्णा देवी जी का निधन, आज शाम अंतिम संस्कार
#Shradhanjali #OmShanti #KrishnaDevi #JalandharWest #Condolences
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। बड़े दुःखी हृदय से सूचित किया जाता है कि Sheetal Angural (पूर्व विधायक, जालंधर वेस्ट) की पूजनीय दादी, श्रीमती कृष्णा देवी जी का स्वर्गवास हो गया है।

उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे बस्ती दानिशमंदा की श्मशानभूमि, जालंधर में संपन्न होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।ॐ शांति।
