IND V/S PAK: पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी के बल्ले से होगी छक्कों की बरसात… कप्तान सूर्या के बोले; पढ़ें
#TeamIndia #INDvsPAK #AbhishekSharma #SuryakumarYadav #T20WorldCup #CricketNews #AsiaCup #IndianCricket
पंजाब हॉटमेल, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा विस्फोटक बल्लेबाज Abhishek Sharma रविवार को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

हाल ही में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। पेट में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। ऐसे में उनकी वापसी भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देगी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस वार्ता में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले तो हम उसे खिलाएंगे।” इस बयान के साथ ही उन्होंने उनकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी। मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक अब तक सिर्फ एक मैच खेले हैं, जिसमें अमेरिका के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे।
पिछले वर्ष एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन यादगार रहा था। उन्होंने दो टी20 मुकाबलों में 31 और 74 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि फाइनल में 5 रन पर आउट हुए थे। इसके बावजूद भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
कम समय में ही अभिषेक शर्मा भारत के उभरते टी20 सितारों में शामिल हो चुके हैं। 39 मैचों में 1297 रन, दो शतक और आठ अर्धशतक उनके नाम हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।
अब सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, जहां अभिषेक की वापसी टीम इंडिया के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
