Breaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaJalandharMunicipal corporation JalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर वेस्ट में सनसनीखेज घटना: भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को गोली मारी, 21 वर्षीय युवक की हालत बेहद नाजुक

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर वेस्ट से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह युवक मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है, जो बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में रहता है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 21 साल है। पार्षद के अनुसार युवक कारोबार में लगातार घाटे के कारण मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *