बड़ी चोरी से हड़कंप, मशहूर शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपये साफ; CCTV में कैद वारदात… इनपर शक, पढ़ें
#Jalandhar #ModelTown #IconicShowroom #BigTheft #TheftCase #CCTVFootage #PunjabPolice #CrimeNews #BreakingNews #JalandharNews
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित आइकोनिक शोरूम में देर रात हुई बड़ी चोरी ने शहर में सनसनी फैला दी है। शातिर चोरों ने शोरूम को निशाना बनाते हुए तिजोरी से करीब 11.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो आरोपी वारदात से पहले रेकी करते रहे, जिनमें से एक शोरूम के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा अंदर दाखिल होकर तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गया।
चोरी का खुलासा सुबह उस समय हुआ, जब शोरूम स्टाफ रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचा।
सिक्योरिटी गार्ड पर शक, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
शोरूम प्रबंधन ने इस वारदात में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और उसके एक साथी की संलिप्तता की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
थाना छह के एसएचओ बलविंदर कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है।
शोरूम स्टाफ के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
