AdministrationAmritsarBreaking NewsBusinessChandigarhCityDelhiDevlopmentFeaturedGovernmentJalandharMohaliMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab Governmentनई दिल्लीपंजाबपटियालाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब कैबिनेट में बड़ा उलटफेर, 2 मंत्रियों के बदले विभाग; लोकल बॉडीज मिलते ही संजीव अरोड़ा बने टॉप-3 पावरफुल मंत्री

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/पंजाब। पंजाब की सियासत में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक भूचाल देखने को मिला, जब राज्य सरकार ने अचानक दो मंत्रियों के विभाग बदल दिए। लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह अहम जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें एनआरआई विभाग सौंप दिया गया है।

यह विभाग पहले संजीव अरोड़ा के पास था।वहीं दूसरी ओर, सरकार ने संजीव अरोड़ा को राज्य का बेहद अहम लोकल बॉडीज विभाग सौंप दिया है। इस बदलाव के बाद संजीव अरोड़ा कैबिनेट के तीसरे सबसे ताकतवर मंत्री बनकर उभरे हैं।

हालांकि सरकार की ओर से इस फेरबदल का औपचारिक ऐलान अभी होना बाकी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बड़ा पावर शिफ्ट माना जा रहा है।

यह कैबिनेट फेरबदल इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। सरकार की रणनीति शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ और मजबूत करने की है।

संजीव अरोड़ा खुद शहरी पृष्ठभूमि से आते हैं और शहरी प्रशासन, नगर निकाय व विकास से जुड़े मामलों की गहरी समझ रखते हैं। ऐसे में उन्हें लोकल बॉडीज विभाग सौंपना सरकार की सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के पीछे मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान और नॉर्थ कोरिया दौरे में उनकी अहम भूमिका भी एक बड़ा कारण है।

इस विदेश दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते हुए थे, जिनमें अरोड़ा की भूमिका से सरकार काफी संतुष्ट बताई जा रही है।

2025 में लुधियाना वेस्ट से विधायक बने संजीव अरोड़ा

संजीव अरोड़ा 2025 में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने 28 जून 2025 को विधायक पद की शपथ ली। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद थे और विधायक बनने के बाद 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद 3 जुलाई 2025 को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। शुरुआत में उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य और एनआरआई मामलों के विभाग सौंपे गए थे। बाद में 18 अगस्त 2025 के कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बिजली विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई।

अब लोकल बॉडीज विभाग मिलने के साथ ही उनकी सियासी हैसियत और ताकत दोनों में इजाफा हो गया है।

#PunjabCabinetReshuffle #PunjabPolitics #SanjeevArora #DrRavjotSingh #LocalBodiesDepartment #NRIDepartment #BhagwantMann #PunjabGovernment #MunicipalElections #UrbanPolitics #AAPPunjab #BreakingPunjabNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *