नए साल की पहली चोरी: दुकान से देसी घी, रिफाइंड और नकदी ले उड़े, एक बार की फिर दोबारा आए… देखें सीसीटीवी
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। नए साल के मौके पर शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 किलो देसी घी, 7 से 8 टीन रिफाइंड व डालडा और लगभग 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

दुकान के मालिक विनय गुप्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे के बीच हुई। उन्हें 8:15 बजे के करीब पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, चोर पहले दुकान से देसी घी ले गए और कुछ समय बाद दोबारा लौटकर रिफाइंड और डालडा के टीन भी उठा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सामने आया है कि आरोपी एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

नए साल पर शहर में यह पहली चोरी की घटना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
#NewYearTheft #CityCrime #DesiGheeTheft #ShopTheft #CCTVFootage #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews
