हरभजन सिंह का बड़ा राजनीतिक धमाका! “मुझे गद्दार कहने वालों पहले बताओ राज्यसभा सीट कितने में बेची थी”…मचा घमासान?
#HarbhajanSingh #PunjabPolitics #RajyaSabha #PoliticalControversy #PunjabNews #BreakingNews #Politics #SocialMedia #TrendingNews #PunjabUpdate #CricketNews
Punjab Hotmail, जालंधर/चंडीगढ़। Harbhajan Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी पोस्ट कर पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक पार्टी के लोगों ने उनके घर के बाहर पुतला जलाकर उन्हें “गद्दार” बताया।

“20 साल देश का नाम रोशन किया, टैग लगाने से कुछ नहीं होगा”
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक देश का नाम ऊंचा किया है और कुछ लोगों के लगाए आरोप उनकी पहचान नहीं बदल सकते। उन्होंने लिखा कि जनता खुद तय करेगी कि उन्हें कैसे याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने “पेड ट्रोलर्स” पर भी निशाना साधा।

राज्यसभा सीट बेचने के लगाए गंभीर आरोप
Harbhajan Singh ने अपने पोस्ट में बड़ा दावा करते हुए कहा, “मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी।”
उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर वह बताएंगे कि किसे कितना “चढ़ावा” दिया गया और किसे मंत्री बनाकर पंजाब को लूटने का काम किया गया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हरभजन सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
