Breaking NewsBusinessCrimeMunicipal corporation JalandharPunjab Vigilanceचंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

विधायक रमन अरोड़ा का पांच दिन का मिला रिमांड, प्रापर्टीज के बारे में पूछताछ..घर से मिले निगम से जुड़े दस्तावेज

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को दोपहर विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर रमन अरोड़ा का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। दिन भर एसएसपी कार्यालय में विधायक से पूछताछ होती रही। विधायक के निकटवर्ती रिश्तेदार सभी भूमिगत हो गए हैं।

उनके निकटवर्ती अधिकारी भी कन्नी काटने लगे हैं।हालांकि अधिकारियों ने कोर्ट से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। पहले अरोड़ा को सुबह 11 बजे पेश किया जाना था, मगर ऐसा नहीं हो पाया। अब उन्हें दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान भी विधायक अरोड़ा तनावग्रस्त नजर नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *