AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentJalandharPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा! चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Spread the love

जोरदार धमाके जैसी आवाज से दहशत, स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त; रेलवे और पुलिस जांच में जुटी

#Ludhiana #TrainAccident #RailwayNews #BreakingNews #PunjabNews #IndianRailways #KatraSpecialTrain #RailwayStation #LudhianaRailwayStation #TrainSplit #RPF #GRP #PunjabPolice #OperationBlueStar #LatestNews #TravelAlert #RailwayUpdate #PunjabBreaking #ViralNews #SafetyAlert

लुधियाना। शनिवार सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) स्टेशन से रवाना होते ही अचानक दो हिस्सों में बंट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग टूटने से जोरदार धमाके जैसी आवाज आई, जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के साथ स्लीपर कोच का टॉयलेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घबराकर कोचों से बाहर निकलने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी बड़े जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी और प्रभावित हिस्से की मरम्मत का कार्य भी आरंभ कर दिया।

कपलिंग टूटी या हुआ धमाका? जांच जारी

रेलवे अधिकारियों का प्रारंभिक मानना है कि ट्रेन के चलने के दौरान कपलिंग पर अत्यधिक दबाव पड़ने से यह हादसा हुआ। वहीं कुछ यात्रियों का दावा है कि उन्होंने कपलिंग टूटने से पहले बम जैसे धमाके की आवाज सुनी थी। इसी कारण तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क

6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी होने के कारण पंजाब में पहले से ही हाई अलर्ट जारी है। ऐसे में पुलिस इस घटना की जांच सुरक्षा पहलू से भी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *