लुधियाना में AAP विधायक पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट का आरोप, सियासत गरमाई
विपक्ष का सवाल—क्या भगवंत मान सरकार में AAP विधायक कानून से ऊपर हैं? FIR होगी या सरकार करेगी बचाव?
Punjab Hotmail Bureau, लुधियाना। लुधियाना में AAP विधायक राजिंदर पाल कौर छीना पर ट्रक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट और सत्ता के कथित दुरुपयोग के आरोपों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

घटना को लेकर विपक्ष ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि क्या आम आदमी पार्टी के विधायक कानून से ऊपर हैं?
विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगते हुए कहा है कि यदि विधायक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्या उनके खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी या सरकार अपनी विधायक को बचाएगी?
अब पूरे मामले में पुलिस जांच और सरकार की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
