AdministrationBreaking NewsChandigarhCityGovernmentIndiaJalandharPositive Newsजालंधरपंजाबफीचर्सराज्य समाचार

रक्षाबंधन पर बड़ी राहत: जालंधर में संडे और छुट्टियों पर भी खुलेंगे पोस्ट ऑफिस, राखी बुकिंग के साथ आधार सेवाएं भी मिलेंगी!

Spread the love

#Jalandhar #PostOffice #RakshaBandhan #IndiaPost #Aadhaar #PunjabNews #BreakingNews #DailyTV

Punjab Hotmail, जालंधर: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आने वाले हर रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन जालंधर डिवीजन के चुने हुए 8 डाकघर खुले रहेंगे।

यहां लोग राखी, स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग के साथ-साथ आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।

डाक अधीक्षक सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए जालंधर सिटी HPO, जालंधर कैंट HPO, नवांशहर, भोगपुर, ग्रेन मार्केट, बस्ती गुजां, फिल्लौर और बंगा डाकघर सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए राखियां समय रहते बुक करवाएं। सभी डाकघरों में स्पेशल वाटरप्रूफ राखी लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *