AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsGovernmentJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

मेयर विनीत धीर के नॉर्थ में आते ही कांग्रेस में सेंध! बड़ा नेता जल्द AAP में हो सकता है शामिल!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नई रणनीति का असर अब दिखाई देने लगा है।

पार्टी ने हाल ही में दिनेश ढल्ल को हटाकर मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद इलाके की सियासत में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

कांग्रेस के बड़े चेहरे के AAP में जाने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि संबंधित नेता कांग्रेस से नाराज चल रहा था और अब उसने पार्टी छोड़कर AAP में जाने का मन बना लिया है।

सूत्रों की मानें तो यह नेता जालंधर नॉर्थ से विधायक बावा हैनरी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अगर वह AAP में शामिल होते हैं तो नॉर्थ हल्के में पार्टी की राजनीतिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है और इसका सीधा फायदा मेयर विनीत धीर की आगामी चुनावी रणनीति को मिल सकता है।

2027 से पहले नॉर्थ में सियासी समीकरण बदलने के संकेत

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जालंधर नॉर्थ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, कांग्रेस के नेता के AAP में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है। आधिकारिक पुष्टि और नेता के नाम के सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *