मकसूदा मंडी में फड़ को BJP के दो गुटों में विवाद: हाथापाई के बाद चली गोलियां, युवा नेता मोनू पुरी सहित 2 घायल
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे: पुलिस
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर की मकसूदा सब्ज़ी मंडी में मंगलवार शाम आढ़तियों के बीच चल रहा विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया और गोलियां चल गईं। इस फायरिंग में भाजपा से जुड़े युवा नेता मोनू पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि उनके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत Orthonova Hospital में भर्ती कराया गया। फायरिंग के दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक बठला भी घायल हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में फड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि करीब चार राउंड फायर हुए, जिनमें से एक गोली मोनू पुरी को लगी।
घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मोनू पुरी पर हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि मोनू पुरी खुद हथियार लेकर पहुंचे थे और हाथापाई के दौरान चली गोली उन्हीं के पैर में लग गई।
घायल युवक तरुण ने आरोप लगाया है कि मोनू पुरी सुबह से ही कुछ युवकों को इकट्ठा कर उन पर हमला करने की योजना बना रहे थे और अब खुद को बचाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं।फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस मंडी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की असली वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Jalandhar #MaksudaSabziMandi #FiringCase #PunjabNews #BreakingNews #MonuPuri #BJPLeader #Gunfire #JalandharPolice #CrimeNews #PoliticalClash #CCTVFootage #PunjabUpdates #LawAndOrder #ViralNews
