मंत्री संजीव अरोड़ा पर फिर ED रेड, CM मान का BJP पर बड़ा हमला… कई गाडियां पहुंची!
#PunjabNews #SanjeevArora #EDRaid #BhagwantMann #BJP #NarendraModi #PunjabPolitics #Chandigarh #BreakingNews #AAP #Ludhiana #Mohali #PoliticalNews #ED #PunjabUpdate
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब के मंत्री Sanjeev Arora के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह ईडी की टीम ने रेड की। सेक्टर-2 स्थित घर पर करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे।

बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर यह दूसरी और एक साल में तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले लुधियाना स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हो चुकी है।
“औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया” — CM मान
ईडी की कार्रवाई पर भड़के पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भाजपा और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे औरंगजेब और अंग्रेज भी नहीं झुका पाए, इसलिए भाजपा के दबाव और ED की कार्रवाई से पंजाब कभी नहीं झुकेगा।
दो दिन पहले मोहाली-चंडीगढ़ में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले वीरवार को ईडी ने मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। मोहाली की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर भी रेड हुई थी।
विपक्ष लगातार इन कार्रवाइयों को लेकर सरकार और एजेंसियों पर सवाल उठा रहा है।
