AdministrationBreaking NewsChandigarhCityEducationGovernmentJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

भाजपा को जालंधर में बड़ा झटका! मेयर विनीत धीर ने 13 कार्यकर्ताओं को AAP में करवाया शामिल

Spread the love

सतीश पूनिया के जालंधर दौरे के बीच राजनीतिक हलचल तेज, BJP नॉर्थ हलके के कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

Punjab Hotmail, जालंधर: पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे के बीच स्थानीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एक तरफ पूनिया लायंस भवन में आयोजित प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं दूसरी तरफ जालंधर के मेयर विनीत धीर ने भाजपा को झटका देते हुए 13 कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल करवाया।

यह जॉइनिंग चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजवीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में हुई। भाजपा पंजाब प्रभारी के जालंधर दौरे के दौरान हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को शहर की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BJP नॉर्थ हलके में AAP की सेंध

मेयर विनीत धीर ने भाजपा के नॉर्थ हलके से जुड़े 13 कार्यकर्ताओं को AAP में शामिल करवाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का दावा किया। इस दौरान नए सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ काम करने की बात कही।

ये 13 कार्यकर्ता AAP में शामिल हुए

शशी मदान, अश्वनी भगत, हतिंदर तलवार हनी, हसन सोनी, शिव कालरा, बलबीर, नीरज कश्यप, सन्नी दुआ, शुबेंदर यादव, दनवीर सिंह, बलवीर सिंह, शिव कुमार और शुभम ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

राजनीतिक रूप से अहम माने जा रहे इस घटनाक्रम के बाद जालंधर में भाजपा और AAP के बीच संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *