भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर चुनाव: विपन सभ्रवाल ने जीते, समाज की एकजुटता को मिलेगी नई मजबूती: हिक्की
विपन सभरवाल की जीत पर भाजपा जिला प्रधान ने दी बधाई, बोले—समाज की बेहतरी के लिए मिलकर करेंगे काम
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर के चुनावों में जीत हासिल करने वाले विपन सभरवाल को भाजपा जालंधर जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने भाजपा नेता दीपक तेलु के साथ मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि विपन सभरवाल की जीत समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को मजबूत, संगठित और प्रगतिशील बनाने के लिए सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए हमेशा खड़ी रही है। आने वाले समय में भगवान वाल्मीकि समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को साथ लेकर समाज की बेहतरी के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
अशोक सरीन हिक्की ने विपन सभरवाल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद समाज की सेवा का अवसर है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विपन सभरवाल सभी को साथ लेकर भगवान वाल्मीकि आश्रम और समाज की बेहतरी के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे।
इस मौके पर भाजपा नेता दीपक तेलु, सुभाष सोंधी, कुमद शर्मा, दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, नवविकास शिमपु, मनीष राजपूत, मनी आबादपुरा, गौरव राय और रोजअर्जुन सिंह हैप्पी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
