बड़ी खबर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, A ONE SPA AND SALOON पुलिस की रेड!
रेड में 4 युवक दो 2 युवतियां इस अवस्था में मिलीं! गिरफ्तार
जालंधर। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने A ONE SPA AND SALOON पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 युवतियों को बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, IPS के दिशा-निर्देशों पर, ADCP सिटी-2 माधवी शर्मा PPS और ACP मॉडल टाउन मनमोहन सिंह PPS की निगरानी में की गई। थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गुप्त सूचना के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित गोल्डन एवेन्यू मार्केट के A ONE SPA AND SALOON की आड़ में भरत कुमार उर्फ सैम नामक व्यक्ति कथित तौर पर बाहर से लड़कियों/महिलाओं को पैसे का लालच देकर बुलाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था।
सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।सूचना के आधार पर पुलिस ने केस नंबर 211, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत Immoral Traffic (Prevention) Act की धारा 3, 4 और 7 तथा BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रेड के दौरान मालिक फरार, 4 आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने A ONE SPA AND SALOON में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वहां मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो युवतियों को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम1. रिक्की पुत्र हरिचंद, निवासी मधेपुर, बिहार, हाल निवासी जालंधर।2. करण कुमार पुत्र रघुनंदन मेहता, निवासी मधेपुर, बिहार, हाल निवासी छोटी बारादरी पार्ट-1, जालंधर।3. राहुल पुत्र राम सनेही, निवासी फग्गू मोहल्ला, गढ़ा चौक, जालंधर।4. अरुण कालिया पुत्र रामानंद कालिया, निवासी लाजपत नगर, जालंधर।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है और फरार बताए जा रहे स्पा सेंटर के मालिक की तलाश जारी है।
