पंजाब BJP का संगठन विस्तार: 16 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, अशोक सरीन हिक्की को जालंधर की कमान; देखें लिस्ट
Punjab Hotmail, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 16 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी के बाद की गई हैं।

नई सूची के अनुसार अशोक सरीन हिक्की को जालंधर शहरी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, मनमीत सिंह विक्की को जालंधर ग्रामीण (उत्तर), जगबीर सिंह बराड़, जालंधर ग्रामीण (दक्षिण),

सलील कपूर को अमृतसर शहरी, योगेश सप्रा को होशियारपुर शहरी और सुखविंदर सिंह काका कंबोज को होशियारपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पंजाब के अन्य जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।
