AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab Hotmailइलेक्शननई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब में CBI की रेड से सियासी हलचल तेज: CM भगवंत मान के कैंप ऑफिस के बाद संगरूर में OSD राजवीर घुम्मण के घर पहुंची टीम!

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़/संगरूर। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले CBI की कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड की खबर सामने आने के बाद अब संगरूर के गांव घाराचों में CM के OSD राजवीर घुम्मण के आवास पर भी CBI टीम के पहुंचने की सूचना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और उन्हें तथा पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए CBI और ED का दुरुपयोग किया जा सकता है।

मान ने कहा कि उन्हें जनता से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर BJP घबराई हुई है।बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले CBI की यह कार्रवाई सामने आई है, जिसके चलते पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि, CBI की कार्रवाई किस मामले से संबंधित है और टीम की ओर से क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री जांच के लिए ली गई है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

संगरूर के घाराचों में OSD राजवीर घुम्मण के घर CBI की कार्रवाई ने मामले को और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बना दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर आने वाले आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *