BJP PunjabBreaking NewsChandigarhCityDelhiElectionsFeaturedGovernmentIndiaPoliticsअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगरहरयाणाहोशियारपुर

पंजाब भाजपा को मिला नया कप्तान! केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘बंगाल के बाद अब पंजाब फतह’ का दिया संदेश

Spread the love

#PunjabBJP #KevalSinghDhillon #BJPPunjab #PunjabPolitics #BreakingNews #PoliticalUpdate #ChandigarhNews #NayabSinghSaini #RavneetSinghBittu #SunilJakhar #TarunChugh #AshwaniSharma #AshokMittal #VikramjitSinghSahney #PunjabNews #BJPLeadership #PoliticalNews #TrendingNews #LatestNews #PunjabUpdates #BJP #IndiaPolitics #BigBreaking #NewsAlert #PunjabPoliticalNews

Punjab Hotmail, चंडीगढ़। पंजाब भाजपा में नए नेतृत्व की शुरुआत के साथ Keval Singh Dhillon ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई, जबकि सभागार “बोले सो निहाल” और “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।

पूर्व में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए केवल सिंह ढिल्लों ने पदभार ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद भाजपा का अगला बड़ा लक्ष्य अब पंजाब है।

समारोह में केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu, पूर्व प्रधान Sunil Jakhar, कार्यकारी अध्यक्ष Ashwani Sharma, Tarun Chugh, Preneet Kaur, Iqbal Singh Lalpura सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वहीं राज्यसभा सांसद Ashok Mittal और Vikramjit Singh Sahney की उपस्थिति भी चर्चा का केंद्र रही।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा – भाजपा में नेताओं की कमी नहीं। आम आदमी पार्टी की नीतियों की वजह से ही उनके राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन की है।

भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने मुझ हारेे हुए लीडर को केंद्र में मंत्री बना दिया।सभी कार्यकर्ता अब कमर कस लें और घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांगे। मोदी का सिपाही बनकर काम करना है, पंजाब में डबल इंजन की सरकार चाहिए।

भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा- पंजाब में कभीभाजपा कार्यकर्ता को देखकर लोग दरवाजा नहीं खोलते थे मगर आज वही पंजाबी सूबे की सत्ता भाजपा को सौंपने के लिए आतुर हैं।

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरा पंजाब डर के वातावरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *