AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalJalandharPositive NewsReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

देश का गौरव बढ़ाने वाले संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान, PM मोदी रहे साक्षी

Spread the love

Punjab Hotmail, नई दिल्ली। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, मानवता, सामाजिक समरसता और समानता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान संत निरंजन दास जी की दशकों से चली आ रही सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं को देशभर में सराहा गया।

इस उपलब्धि से पंजाब सहित पूरे रविदासिया समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। देशभर से श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस ऐतिहासिक पल की VIDEO सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *