AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityFeaturedGadgetsIndiaJalandharSAD Newsअमृतसरजालंधरपंजाबराज्य समाचार

दुखद: डेरा राधा स्वामी (ब्यास) के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ व JETWA चेयरमैन संजीव तलवाड़ को मातृशोक, कृष्णा तलवाड़ का निधन

Spread the love

स्व. कृष्णा तलवाड़ का आज अंतिम संस्कार, दोपहर 1 बजे तलवाड़ निवास से रवाना होगी शवयात्रा

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। डेरा राधा स्वामी (ब्यास) के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ एवं जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (JETWA) के चेयरमैन संजीव तलवाड़ को शुक्रवार सुबह मातृशोक हुआ।

उनकी माता श्रीमती कृष्णा तलवाड़, पत्नी स्व. ओम प्रकाश तलवाड़, का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से तलवाड़ परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार स्व. कृष्णा तलवाड़ का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:30 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी शवयात्रा दोपहर 1 बजे तलवाड़ निवास से रवाना होगी।

स्व. कृष्णा तलवाड़ के निधन पर शहर के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने तलवाड़ परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दुख की घड़ी में पेमा प्रधान डॉ सुरिंदर पाल, फगवाड़ा गेट मार्केट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक, पंजाब हॉटमेल के संपादक मनमोहन सिंह, रोजाना भास्कर के संपादक हरीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने तलवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *