AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiEntertainment deskFeaturedGovernmentIndiaJalandharPositive Newsनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी! 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, पुलिस ने दी हरी झंडी

Spread the love

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की योजना के बाद मिली मंजूरी, अनुमति को लेकर बना गतिरोध हुआ खत्म

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले उनके बहुप्रतीक्षित लाइव कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस और नागरिक प्रशासन से मंजूरी मिल गई है।

दिलजीत दोसांझ। (फोटो- इंस्टाग्राम)

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयोजकों की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत योजना पेश किए जाने के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई।

इससे पहले सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रभावित होने की आशंका के चलते कॉन्सर्ट की अनुमति को लेकर अड़चनें आई थीं। पिछले कुछ दिनों में आयोजकों और पुलिस अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। इनमें प्रवेश और निकास द्वार, आपातकालीन निकासी, पार्किंग तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

मंजूरी मिलने के बाद आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ को नियंत्रित रखना प्रशासन और आयोजकों के लिए अहम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *