AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab Governmentइलेक्शनजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में बढ़ेंगे पोलिंग स्टेशन! 1926 से बढ़कर होंगे 1997 बूथ, डीसी वरजीत वालिया ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन के बाद जालंधर जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी वरजीत वालिया ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे, जिससे चुनाव प्रबंधन बेहतर होगा और मतदाताओं को अधिक सुविधा मिलेगी।

प्रस्ताव के तहत जिले में 74 नए पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और 3 बूथों का विलय किया जाएगा, जिससे कुल 71 बूथों की बढ़ोतरी के साथ पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1997 हो जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर (242 से 244), नकोदर (252 से 255), शाहकोट (250 से 252), करतारपुर (199 से 225), आदमपुर (210 से 216), जालंधर पश्चिम (181 से 192), जालंधर सेंट्रल (185 से 191), जालंधर नॉर्थ (195 से 204) और जालंधर कैंट (212 से 218) पोलिंग स्टेशनों का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैठक में चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीसी वरजीत वालिया ने सभी दलों से स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता हितैषी चुनाव प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *