AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeIndiaJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर: 3 राउंड फायरिंग, टांग में गोली लगने से बदमाश घायल; डोनी बल गैंग से जुड़ा आरोपी! Showroom था निशाने पर?

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर/चंडीगढ़। जालंधर पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को एक वारदात में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लाया गया था।

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी और घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह।

इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में कुल 3 राउंड फायरिंग हुई।

आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी को हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास ले जाया गया था।

इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के मुताबिक, पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी। मौके से गोली का खोल और पिस्तौल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

गोली लगने से सुखजिंदर उर्फ प्रिंस घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके कथित गैंग कनेक्शन के साथ-साथ उस वारदात की भी जांच कर रही है, जिसमें उसकी भूमिका सामने आई है।

वहीं पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि पिछले शनिवार को एक शोरूम पर आरोपी द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। हालांकि उक्त शोरूम मालिक को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने मिलकर केस को क्रैक किया।

उन्होंने कहा कि तरनतारन के काका कंडियाला पिंड से 2 नौजवान आते है और घटना को अंजाम देने की कोशिश करते है, लेकिन वारदात को अंजाम देने को कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

सीपी ने बताया कि आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस और सहजदीप वारदात को अंजाम देने के दौरान हथियार जमेशर में छिपा गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *