Breaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedJalandharPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर मजदूरों पर चढ़ी, 3-4 घायल; चालक हिरासत में

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे काम का इंतजार कर रहे दिहाड़ी मजदूरों पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर चढ़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए और कई मजदूर उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में 3 से 4 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार कपूरथला चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और चालक अचानक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद वाहन सीधे मजदूरों पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं चालक का दावा है कि वह सामान्य रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, लेकिन सड़क पर टूटे गटर में टायर लगने से टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *