AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में इलेक्ट्रिक स्टोर मालिक से 10 लाख की लूट: पंचर लगवाने उतरे, कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। अड्डा होशियारपुर स्थित मशहूर भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 8:30 बजे थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत केसरी पेट्रोल पंप के बाहर हुई।

जानकारी के मुताबिक, सरण पाल सिंह दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में PNB चौक रेड लाइट के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वह केसरी पेट्रोल पंप पर पंचर लगवाने के लिए रुके। जैसे ही वह कार से उतरकर टायर देखने के लिए पीछे गए, इसी दौरान एक व्यक्ति कार की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

बैग में करीब 10 लाख रुपये होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

ADCP City-1 मुख्तियार राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों में नकदी या कीमती सामान बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *