AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentGymkhanaClubElectionJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव का बिगुल: 30 अगस्त को मतदान, 22 अगस्त तक नामांकन; 4 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे नई टीम

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों की आखिरकार आधिकारिक घोषणा हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी शुभी आंगरा ने चुनाव संबंधी आदेश जारी करते हुए तहसीलदार-1 सुमनदीप कौर को जिमखाना क्लब चुनाव के लिए असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) नियुक्त किया है।

चुनावी कार्यक्रम सामने आने के साथ ही क्लब की सियासत भी तेज हो गई है।

30 अगस्त को होगा मतदान, आज से नामांकन शुरू

जारी आदेश के अनुसार जिमखाना क्लब के चुनाव के लिए 30 अगस्त को मतदान होगा। क्लब के 4,000 से अधिक मतदाता मतदान के जरिए क्लब की नई टीम का चुनाव करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 17 अगस्त से शुरू हो गई है और 22 अगस्त तक जारी रहेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

अचीवर्स ग्रुप ने घोषित किया 10 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव पैनल

चुनाव की घोषणा के साथ ही क्लब में गुटबाजी और संभावित मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अचीवर ग्रुप ने ऊपरी चार पदों समेत 10 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अपना पैनल घोषित कर दिया है।

वहीं, प्रोग्रेसिव ग्रुप के कुछ पदाधिकारी फिलहाल अचीवर्स ग्रुप के समर्थन में नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो उसका स्वागत किया जाएगा।

सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

जमीनी स्तर पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सचिव पद पर विजय सहदेव, माइकल ओहरी और राजू विर्क के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। यदि ये उम्मीदवार मैदान में आते हैं तो सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जॉइंट सचिव और कैशियर पद पर भी टक्कर की संभावना

जॉइंट सचिव पद पर हरप्रीत गोल्डी को अनु माटा चुनौती देती नजर आ सकती हैं। वहीं कैशियर पद पर सौरभ खुल्लर के सामने मेजर कोछड़ के चुनाव लड़ने की चर्चा है।

इसके अलावा जूनियर उपप्रधान पद पर भी मुकाबला होने के आसार हैं। एग्जीक्यूटिव पदों पर भी अचीवर्स ग्रुप की ओर से घोषित 10 से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना है।

नामांकन के बाद तस्वीर होगी साफ

फिलहाल कई पदों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। 17 से 22 अगस्त तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के बाद ही चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ होगी।

इसके बाद 30 अगस्त का मतदान जालंधर जिमखाना क्लब की नई टीम के चुनाव के लिए निर्णायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *