AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentJalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab Hotmailजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

जालंधर कैंट के नए AAP हलका इंचार्ज दीपक बाली गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक, बोले- थियाड़ा से खुद मिलकर करूंगा बात!

Spread the love

परगट सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर शायराना अंदाज में दिया जवाब, 2027 में 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका इंचार्ज के पद से हटाकर दीपक बाली को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को दीपक बाली जालंधर पहुंचे और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सेवादार हैं और हलके के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे।

थियाड़ा को मनाने खुद जाएंगे दीपक बाली

राजविंदर कौर थियाड़ा को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपक बाली ने कहा कि वह खुद उनके पास जाएंगे और उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह थियाड़ा के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

परगट सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर दीपक बाली ने शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है।

बाली ने दावा किया कि AAP सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए योजनाओं, रोजगार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म और जाति की राजनीति करने के बजाय आम लोगों की सेवा के लिए काम कर रही है।

2027 में 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

दीपक बाली ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद को पार्टी का सेवादार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और लोगों के लिए काम करना है।

परमिंदर झोटा हत्याकांड पर जताया दुख

मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या पर दुख जताते हुए दीपक बाली ने कहा कि इस घटना को लेकर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *