कमर्शियल LPG पर महंगाई का झटका: 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी, दिल्ली में दाम ₹3071.50 पहुंचे! जानें पेट्रोल-डीजल के दाम?
#LPGPriceHike #CommercialCylinder #FuelPrices #Inflation #IndiaNews #PetrolDiesel #IndianOil #BreakingNews #EconomicNews #DelhiNews
पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली। 1 मई से लागू नई दरें देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राजधानी New Delhi में इसकी कीमत ₹3071.50 पहुंच गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
किन ईंधनों पर असर, किन पर राहत?
Indian Oil Corporation (IOC) के अनुसार:आम उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाले पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG के दाम स्थिर रखे गए।
एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की घरेलू दरों में कोई बदलाव नहीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF में बढ़ोतरीकेरोसिन (PDS) की कीमतें भी यथावत।
कुल तस्वीर: 80% ईंधन की कीमतें स्थिरकरीब 80% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं। लगभग 16% (औद्योगिक ईंधन) में बढ़ोतरी। करीब 4% उत्पादों में कमी भी दर्ज।
IOC का कहना है कि यह बदलाव मुख्य रूप से औद्योगिक और वाणिज्यिक उपयोग तक सीमित हैं, जिससे आम जनता पर सीधा असर कम पड़े।
