AdministrationAmritsarBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalWorldनई दिल्लीपंजाबमुंबईराज्य समाचार

पश्चिम एशिया संकट का असर: India के इन शहरों में इतने रूपए तक पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, सोना-चांदी की कीमत भी जानें!

Spread the love

#FuelPriceHike #PetrolDiesel #OilCrisis #NayaraEnergy #MiddleEastCrisis #CrudeOil #IndiaNews #SilverPrice #GoldPrice #BullionMarket #PreciousMetals #GoldRateToday #SilverRate #CommodityMarket #InvestmentNews #MarketUpdate #GoldSilver #IndiaMarket #PriceHike

पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल का असर अब भारतीय बाजार पर भी दिखने लगा है।

देश की प्रमुख निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। कुछ राज्यों में स्थानीय वैट के कारण पेट्रोल की कीमत में वृद्धि ₹5.30 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक, 28 फरवरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक उछाल आया है। इसी बीच तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचीं, हालांकि बाद में यह लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गईं।

भारत अपनी लगभग 88% कच्चे तेल की जरूरत आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आता है। ऐसे में क्षेत्रीय तनाव का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।

नायरा एनर्जी देशभर में 6,967 पेट्रोल पंप संचालित करती है। कंपनी ने बढ़ती लागत का कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। वहीं, जियो-बीपी ने अभी तक कीमतों में बदलाव नहीं किया है, जबकि सरकारी तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल—अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतें स्थिर रखे हुए हैं।

सरकार का कहना है कि पेट्रोल और डीजल डीरेगुलेटेड उत्पाद हैं और इनके दाम तय करने का अधिकार तेल विपणन कंपनियों के पास है। ऐसे में वैश्विक हालात के मद्देनजर आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है।

चांदी ₹10 हजार बढ़कर ₹2.35 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹6 हजार महंगा होकर ₹1.46 लाख का हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *