Breaking NewsChandigarhCityDelhiEducationFeaturedGovernmentIndiaPositive Newsनई दिल्लीपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्य समाचारहरयाणा

UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित: अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, 958 अभ्यर्थी चयनित… देखें

Spread the love

#UPSC2025 #UPSCResult #UPSCTopper #AnujAgnihotri #CivilServices #IASDream #EducationNews #IndiaNews #SuccessStory

पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC Civil Services Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस साल राजस्थान के रावतभाटा निवासी Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की Rajeshwari Suve M रहीं, जबकि तीसरी रैंक पंचकुला के Ekansh Dhull ने हासिल की। वहीं चौथे स्थान पर Raghav Jhunjhunwala और पांचवें स्थान पर भोपाल के Ishan Bhatnagar रहे। इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने AIIMS Jodhpur से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का फैसला किया और कड़ी मेहनत के बाद देश की सबसे कठिन परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। वर्तमान में वह Delhi, Andaman and Nicobar Islands Civil Service (DANICS) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल पंचकुला के रहने वाले हैं और यह उनका तीसरी बार यूपीएससी में चयन है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के Shri Ram College of Commerce से कॉमर्स की पढ़ाई की है।

यूपीएससी के इस साल के परिणाम ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *